scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशदिल्ली की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव से एसडीएम कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को कहा

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव से एसडीएम कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई को कहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोमवार को मुख्य सचिव को एसडीएम कार्यालयों में रिश्वतखोरी की शिकायतों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इससे कुछ घंटे पहले ही आतिशी ने सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी।

आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखे पत्र में निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएए) और दानिक्स के वरिष्ठ अधिकारियों का दल बनाया जाए जो एसडीएम कार्यालयों में जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य सचिव को कम से कम पांच उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालयों में जाकर शिकायत की जांच करनी चाहिए।

आतिशी ने दिल्ली सरकार के मुख्य सतर्कता अधिकारी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्य सचिव से कहा कि वह एक सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट जमा करें।

भाषा वैभव अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments