scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशरखरखाव कार्य के चलते रविवार सुबह दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी

रखरखाव कार्य के चलते रविवार सुबह दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार सुबह इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट स्टेशनों के बीच निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य के चलते मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डीएमआरसी के मुताबिक, 19 अप्रैल की सुबह इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट स्टेशनों के बीच ट्रैक रखरखाव कार्य निर्धारित है, जिसके चलते लाइन तीन और लाइन चार पर मेट्रो ट्रेन का संचालन थोड़ी देरी से शुरू होगा।

डीएमआरसी की ओर से 19 अप्रैल के लिए जारी संशोधित समय सारिणी के अनुसार, वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 की ओर जाने वाली पहली ट्रेन सुबह 6:05 बजे रवाना होगी, जबकि लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 के लिए सेवाएं सुबह 6:21 बजे से शुरू होंगी। वहीं, यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 की ओर जाने वाली पहली ट्रेन सुबह 5:50 बजे रवाना होगी।

डीएमआरसी ने कहा कि द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा वैशाली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डीएमआरसी ने कहा कि पूरी ब्लू लाइन पर सामान्य ट्रेन सेवाएं सुबह 6:30 बजे के बाद बहाल हो जाएंगी। उसने यात्रियों को प्रभावित घंटों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है।

भाषा राजकुमार पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments