scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशदिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने संपत्ति कर से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की

दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने संपत्ति कर से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने नगर निगम के आकलन एवं संग्रहण (ए एंड सी) विभाग के अधिकारियों की एक बैठक की मंगलवार को अध्यक्षता की और संपत्ति कर से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।

एक बयान के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें राजस्व संग्रहण की स्थिति और वर्षों से विभाग द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों से अवगत कराया।

इसमें कहा गया है कि बैठक में महापौर ने समृद्धि योजना, आम माफी योजना जैसी जन हितैषी संपत्ति कर योजनाओं का व्यापक प्रचार करने की जरूरत को रेखांकित किया।

मंगलवार को महापौर ने माता गुजरी अस्पताल, तिलक नगर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मुहैया की जा रही मेडिकल सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments