नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को महरौली में सूफी संत बख्तियार काकी की दरगाह पर ‘फूल वालों की सैर’ उत्सव के दौरान फूलों की चादर चढ़ाई और देश की प्रगति, शांति तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
हिंदू-मुस्लिम एकता को समर्पित इस तीन दिवसीय उत्सव के दौरान श्रद्धालु उक्त दरगाह और योगमाया मंदिर में फूलों की चादर चढ़ाते हैं।
दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने ‘एक्स’ पर कहा, “इस अवसर पर मैंने ख्वाजा बख्तियार काकी की पवित्र दरगाह पर फूलों की चादर चढ़ाई और भारत की प्रगति, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।”
संधू ने योगमाया मंदिर और दरगाह में यह उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि यह अनूठा उत्सव दिल्ली की समृद्ध मिश्रित संस्कृति और साझा विरासत को दर्शाता है।
भाषा प्रचेता दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
