scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशदिल्ली के उपराज्यपाल, उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

दिल्ली के उपराज्यपाल, उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सक्सेना ने एक ट्वीट में कहा कि ईश्वर प्रधानमंत्री को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन से गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में करोड़ों देशवासियों सहित मैं मां को मोक्ष की कामना करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह प्रधानमंत्री को अपनी मां के निधन से हुए दुख को सहन करने की शक्ति दें।’’

मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं।

सिसोदिया ने कहा कि हीरा बा के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह प्रधानमंत्री तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति तथा संबल प्रदान करें।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments