नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) आयकर विभाग ने लोकप्रिय महिला परिधान ब्रांड ‘गो कलर्स’ के स्वामित्व वाली कंपनी गो फैशन (इंडिया) लिमिटेड के परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया है।
गो फैशन (इंडिया) ने एक बयान में कहा, ‘हम सूचित करते हैं कि आयकर विभाग ने सात अक्टूबर, 2025 को कंपनी के कार्यालयों, गोदाम और दुकानों पर तलाशी शुरू की है।’
कंपनी द्वारा कथित तौर पर किए गए उल्लंघनों के विवरण पर, गो फ़ैशन (इंडिया) ने कहा कि ‘इस समय इनका पता नहीं लगाया जा सकता।’
कंपनी ने कहा कि उसका व्यावसायिक संचालन अप्रभावित है और सामान्य रूप से जारी है’।
इसमें कहा गया है, ‘इस समय मौद्रिक रूप में वित्तीय प्रभाव का आकलन नहीं किया जा सकता है।’
कंपनी की नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का राजस्व 848.17 करोड़ रुपये रहा।
पिछले महीने आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में ‘मैरिको समूह’ के विभिन्न शहरों में स्थित व्यावसायिक परिसरों पर सर्वेक्षण अभियान चलाया था।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
