scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशदिल्ली सरकार का वार्षिक पौधारोपण अभियान नौ जुलाई से होगा शुरू: पर्यावरण मंत्री

दिल्ली सरकार का वार्षिक पौधारोपण अभियान नौ जुलाई से होगा शुरू: पर्यावरण मंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में वार्षिक पौधारोपण अभियान नौ जुलाई को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के परिसर से शुरू होगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राय ने बताया कि दिल्ली सरकार पांच साल में राष्ट्रीय राजधानी में दो करोड़ पौधे लगाने के अपने वादे को पूरा करने के करीब है।

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दिल्ली में चुनावों से पहले, हमने दो करोड़ पौधे लगाने का वादा किया था। हमने 2020-21 में 32 लाख, 2021-2022 में 35 लाख और 2022-23 में 50 लाख पौधे लगाए तथा 2023-24 में 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम 2019 से शुरू हुई पांच साल की अवधि में दो करोड़ से अधिक पौधे लगा लेंगे।’’

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments