scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशदिल्ली सरकार लू से निपटने के लिए सतर्क, पानी व बिजली की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश: मुख्यमंत्री

दिल्ली सरकार लू से निपटने के लिए सतर्क, पानी व बिजली की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश: मुख्यमंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि सरकार लू से निपटने के लिए सतर्क है और कार्य योजना के तहत श्रम विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि श्रमिक दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच भीषण गर्मी में काम न करें।

गुप्ता ने सभी विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक की और निर्देश दिया कि स्कूलों में ओआरएस घोल की व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा की जाए।

उन्होंने कहा, ‘स्कूल के बाद घर जाने से पहले सभी बच्चों को ओआरएस घोल दिया जाएगा ताकि अगर वे पैदल घर जा रहे हों तो गर्मी उन्हें प्रभावित न करे।’

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को सभी डीटीसी बसों के अंदर ’कूल बॉक्स’ में पीने का पानी रखने का निर्देश दिया है।

गुप्ता ने कहा, ‘बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य सभी संबंधित विभागों को भी निर्देश दे दिए गए हैं।’

उन्होंने कहा कि सरकार इस मौसम में लू की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है कि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments