नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) दिल्ली सरकार ने उभरती प्रतिभाओं को समर्थन देने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली’ (आईएफएफडी) के पहले संस्करण के लिए फिल्म निर्माताओं और कंटेंट क्रिएटर्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
बयान में कहा गया है कि भारत और विदेशी फिल्म निर्माताओं से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद फिल्मों को जमा करने की अंतिम तिथि तीन मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी है।
दिल्ली, 25 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ सिनेमा, कला और संस्कृति के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।
भाषा तान्या रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
