नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) बाहरी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।
अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब पांच बजकर 12 मिनट पर मिली जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।
आग पर काबू पाने के लिए कुल नौ इकाई को तैनात किया गया, जिनमें पानी की चार गाड़ियां, तीन बड़े टैंकर, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन आदि शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया लेकिन प्रशीतन अभियान अभी जारी है।
इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
भाषा शोभना सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.