scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशदिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए जुलाई में भरना होगा एक फॉर्म

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए जुलाई में भरना होगा एक फॉर्म

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) बिजली के बिल पर दिल्ली सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ लेना जारी रखने या इसे छोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने से एक फॉर्म भरना होगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली के बिल पर सब्सिडी मांगने या एक अक्टूबर के बाद इसे छोड़ने के बारे में ‘हां’ और ‘नहीं’ विकल्पों के साथ डिजिटल और भौतिक दोनों ही रूपों में फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने घोषणा की थी कि एक अक्टूबर के बाद बिजली सब्सिडी केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जो इसका विकल्प चुनते हैं।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बिजली विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है कि सब्सिडी का लाभ लेने या इसे छोड़ने के बारे में उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया कैसे एकत्र की जाएगी। इसके सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जुलाई से चालू होने की उम्मीद है।”

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments