scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशदिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड प्रदान की

दिल्ली की अदालत ने पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड प्रदान की

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले की जांच के संबंध में पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब ले जाने के लिए मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड प्रदान कर दी।

पंजाब पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया, जिसके बाद अदालत ने आदेश पारित किया।

अदालत ने राज्य पुलिस को बिश्नोई को बुधवार को मानसा अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया।

पंजाब पुलिस ने कहा था कि मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल था।

मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments