scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशपेड़ पर फांसी से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

पेड़ पर फांसी से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

Text Size:

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 21 अगस्त (भाषा) जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में रविवार को प्रेमी युगल का शव एक पेड़ से फांसी से फंदे से लटकता हुआ मिला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कुँवर प्रभात सिंह ने बताया कि देवी पाटन गाँव के रहने वाले गोरखनाथ (22) और ऊषा (20) के शव आज सुबह गाँव के एक बगीचे में पेड़ पर फांसी से लटकते पाये गये।

सिंह के मुताबिक, ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।

उन्होंने बताया कि दोनों को शनिवार की रात में कुछ लोगों ने एक साथ देखा भी था।

सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments