बहराइच (उप्र), 13 जनवरी (भाषा) बहराइच के नानपारा रेंज के तहत आने वाले पाठकपुरवा गांव में गेहूं के खेत में तेंदुए के शावक का शव मिला है।
प्रभागीय वनाधिकारी संजय शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार रात कुछ राहगीरों को खेत में एक मृतक तेंदुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने शावक के शव को कब्जे में ले लिया।
शर्मा ने बताया कि जिला पशु चिकित्साधिकारी सहित तीन डाक्टरों की टीम ने बृहस्पतिवार को मानकों के तहत तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया।
उन्होंने बताया कि शावक के शव पर तेंदुओं के आपसी संघर्ष के निशान दिखाई दिए। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
भाषा सं सलीम गोला
गोला
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
