scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशराजसमंद में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

राजसमंद में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Text Size:

जयपुर, तीन जुलाई (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के केवला थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय महिला का शव पाया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के केलवा थाना क्षेत्र के पडासाली गांव में हुई जहां सोहनी देवी (65) का शव उसके आवास के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला।

राजसमंद के पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा, ‘‘ यह मामला पुरानी दुश्मनी या जमीन विवाद का लग रहा है। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। यह लूट का मामला नहीं लग रहा है।’

पुलिस ने बताया कि महिला अपने बड़े बेटे के साथ उसके घर पर खाना खाकर घर लौटी थी। पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह जब सोहनी देवी को बुलाया और वह बाहर नहीं आईं, तो लोगों ने उनके घर में जाकर देखा जहां वह मृत पड़ी थीं।’’

पुलिस ने हत्या स्थल का निरीक्षण करने और अपराध से संबंधित सबूत एकत्र करने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों, एक श्वान दस्ते और एक साइबर पुलिस टीम को भेजा है।

भाषा कुंज

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments