scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशडीडीए ने दिल्ली में पांच बहु-स्तरीय पार्किंग सुविधाएं बनाने की योजना बनाई

डीडीए ने दिल्ली में पांच बहु-स्तरीय पार्किंग सुविधाएं बनाने की योजना बनाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राष्ट्रीय राजधानी में पांच बहु-स्तरीय कार पार्किंग (एमएलसीपी) सुविधाएं स्थापित करने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ये पार्किंग दिल्ली के रणनीतिक स्थानों पर बनाई जाएंगी, जिसमें कड़कड़डूमा, ओखला औद्योगिक क्षेत्र चरण-I, दिलशाद गार्डन, द्वारका और सैनी एनक्लेव क्षेत्र शामिल हैं।

डीडीए ने एक बयान में कहा, ‘इन पांचों परियोजनाओं की कुल क्षमता 1,261 इक्विवेलेंट कार स्पेस (ईसीएस) की है।’

बयान के मुताबिक, इन परियोजनाओं को सड़कों पर पार्किंग के दबाव को कम करने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसके वितरण में कड़कड़डूमा में 248 ईसीएस, ओखला औद्योगिक क्षेत्र चरण-1 में 362, दिलशाद गार्डन में 232, द्वारका में 134 और सैनी एनक्लेव में 285 ईसीएस शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इन सभी परियोजनाओं के अगले तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।

इससे पहले फरवरी, 2026 में डीडीए ने ‘नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर’ में एक अत्याधुनिक सुविधा विकसित की थी।

भाषा

प्रचेता दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments