scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशजयपुर से बड़ौदा के लिये प्रतिदिन उड़ान सेवा शुरू

जयपुर से बड़ौदा के लिये प्रतिदिन उड़ान सेवा शुरू

Text Size:

जयपुर, एक मार्च (भाषा) निजी विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को जयपुर से बड़ौदा के बीच प्रतिदिन नयी उड़ान सेवा शुरू की है। जयपुर से बड़ौदा की यह विमान सेवा नियमित रूप से चलेगी।

उद्घाटन के अवसर पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के समन्वय प्रभारी चरण सिंह और इंडिगो के स्टेशन मैनेजर मौजूद रहे।

प्राधिकरण की ओर से जारी बयान के अनुसार जयपुर-बड़ौदा की इस उड़ान की पिछले काफी समय से मांग की जा रही थी। इसमें कहा गया है कि इस उड़ान से काफी लोग लाभविन्त होंगे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के बाद जयपुर हवाई अड्डे से उड़ानों का परिचालन धीरे धीरे सामान्य हो रहा है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments