scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशवसूली प्रमाणपत्र जारी होने के बाद दादरी प्रशासन ने बिल्डर का कार्यालय सील किया

वसूली प्रमाणपत्र जारी होने के बाद दादरी प्रशासन ने बिल्डर का कार्यालय सील किया

Text Size:

नोएडा (उप्र), 15 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (उप्र रेरा) द्वारा वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) जारी होने के बाद दादरी जिला प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा स्थित एक बिल्डर के कार्यालय को सील कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में रेडीकॉन बिल्डर की सेक्टर 16 में कुछ परियोजनाएं है और बिल्डर का कार्यालय भी है। बिल्डर पर उप्र रेरा के विभिन्न आरसी का करीब 4.26 करोड़ रुपये बकाया है। इस संबंध में कई बार नोटिस जारी करने और पैसा जमा करने की अपील करने के बावजूद बिल्डर ने रकम जमा नहीं की।

चौहान ने बताया कि कुछ फ्लैट को कुर्क किया गया था, लेकिन उनकी नीलामी नहीं हो सकी जिससे आरसी अभी लंबित है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिल्डर के कार्यालय को सोमवार को सील कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बकाया रकम को वसूलने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कई बिल्डरों की संपत्ति को कुर्क किया गया है। उप्र रेरा से वसूली प्रमाण पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन करीब 400 करोड़ रुपये की संपत्ति की ई-नीलामी कराकर वसूली करेगा।

भाषा सं शोभना सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments