scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशसीमा पार हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का भंडाफोड़, चार पकड़े गए

सीमा पार हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का भंडाफोड़, चार पकड़े गए

Text Size:

चंडीगढ़, आठ अप्रैल (भाषा) अमृतसर पुलिस ने बुधवार को सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक माड्यूल का भंडाफोड़ करने औैर इस सिलसिले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को पकड़ने का दावा किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से सात अत्याधुनिक पिस्तौल और 12 कारतूस जब्त किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह सभी आरोपी सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और अटारी क्षेत्र के जरिए भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करने में मदद कर रहे थे।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि खेप पूर्वनिर्धारित स्थानों से प्राप्त कर पंजाब भर में स्थानीय आपराधिक नेटवर्क को इसकी आपूर्ति की जाती थी।

इस संबंध में अमृतसर के छेहरटा थाने में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments