scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशपलानीस्वामी की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, मेरी उपलब्धियां सदैव कायम रहेंगी

पलानीस्वामी की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, मेरी उपलब्धियां सदैव कायम रहेंगी

Text Size:

तंजावुर (तमिलनाडु), 10 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से निशाना साधने के लिए अन्नाद्रमुक के प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी पर जमकर हमला बोला। स्टालिन ने कहा कि मृत्यु सार्वभौमिक है, लेकिन उनकी (स्टालिन की) उपलब्धियां, जिनमें उनके अनेक कल्याणकारी कार्य शामिल हैं, हमेशा कायम रहेंगी।

हाल ही में हुए चुनाव प्रचार के दौरान अन्नाद्रमुक महासचिव की विवादित टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मृत्यु सभी के लिए स्वाभाविक है और वह (स्टालिन) इसका अपवाद नहीं हो सकते।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष स्टालिन ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पलानीस्वामी मेरी कड़ी आलोचना करते रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं कि मृत्यु सभी की होती है। हम सब मिट्टी में मिल सकते हैं, मैं भी, लेकिन मेरे कार्यक्रम और मेरी पहल हमेशा कायम रहेंगी। उन्हें कोई नष्ट नहीं कर सकता।’’

भाषा संतोष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments