scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशकेरल में विधानसभा चुनाव के लिए माकपा तैयार है, भाजपा खाता तक नहीं खोल सकेगी: मंत्री शिवनकुट्टी

केरल में विधानसभा चुनाव के लिए माकपा तैयार है, भाजपा खाता तक नहीं खोल सकेगी: मंत्री शिवनकुट्टी

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 15 मार्च (भाषा) केरल के मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य में अपना खाता तक खोलने नहीं दिया जाएगा।

नेमोम के विधायक ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पहले से ही जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और उम्मीदवारों की घोषणा होते ही चुनाव प्रचार में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा, “हमारी चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है, जिसके बाद चुनाव प्रचार का दौर शुरू हो सकता है।”

मंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नेमोम से उम्मीदवार होने की संभावना से कोई चुनौती नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा खाता नहीं खोलेगी। उस पर दोहरे ताले लगे हैं।’’

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments