scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशमाकपा ने भूमि सौदों की एसआईटी जांच और मुख्य सचिव को हटाने की मांग की

माकपा ने भूमि सौदों की एसआईटी जांच और मुख्य सचिव को हटाने की मांग की

Text Size:

शिमला, 30 मार्च (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने हिमाचल प्रदेश में बेनामी भूमि सौदों सहित कथित भूमाफिया गतिविधियों की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच कराने की सोमवार को मांग की।

सोलन जिले के चेस्टर हिल्स मामले का हवाला देते हुए, वाम दल के नेताओं ने आरोप लगाया कि रियल एस्टेट माफिया और वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच सांठगांठ के कारण राज्य में कानूनों का उल्लंघन और अवैध रूप से भूमि हड़पने की घटनाएं हुईं।

शिमला नगर निगम के पूर्व महापौर संजय चौहान ने सोलन स्थित चेस्टर हिल परियोजना में हिमाचल प्रदेश किरायेदारी एवं भूमि सुधार अधिनियम की धारा 118 के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दावा किया कि मुख्य सचिव को पद से हटाए बिना निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

माकपा के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने दावा किया कि सोलन के चेस्टर हिल्स मामले में उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) द्वारा की गई जांच में भूमि अधिग्रहण और बेनामी भूमि लेनदेन के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं।

माकपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि यदि सरकार कार्रवाई करने में विफल रहती है तो पार्टी सचिवालय का घेराव करने से भी नहीं हिचकेगी।

भाषा अमित आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments