scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु में भाकपा नेता नल्लाकन्नू को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी

तमिलनाडु में भाकपा नेता नल्लाकन्नू को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी

Text Size:

चेन्नई, 26 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, सैकड़ों नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी आर. नल्लाकन्नू को अंतिम विदाई दी।

नल्लाकन्नू का बुधवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया था। सूत्रों ने बताया कि उनकी उम्र लगभग 101 वर्ष थी और अस्पताल में उनका उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज किया जा रहा था।

पुलिसकर्मियों ने नल्लाकन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 72 तोपों की सलामी दी और बिगुल बजाया। उनके पार्थिव शरीर को जनता द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां टी नगर स्थित भाकपा मुख्यालय में रखा गया था।

मुख्यमंत्री स्टालिन के अलावा, भाकपा के महासचिव डी राजा, राज्य सचिव एम वीरपांडियन, एमडीएमके प्रमुख वाइको और कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नल्लाकन्नू को अंतिम विदाई दी।

नल्लाकन्नू के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बाद में, नल्लाकन्नू की इच्छा के अनुसार, पार्थिव शरीर को अनुसंधान के लिए मद्रास मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments