scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअदालत ने पंजाब के आप विधायक पठानमाजरा की पुलिस हिरासत और सात दिन के लिए बढ़ाई

अदालत ने पंजाब के आप विधायक पठानमाजरा की पुलिस हिरासत और सात दिन के लिए बढ़ाई

Text Size:

पटियाला, 29 मार्च (भाषा) पंजाब के पटियाल की एक अदालत ने रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पुलिस हिरासत सात दिनों के लिए बढ़ा दी।

पठानमाजरा को दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस हिरासत से भागने के छह महीने से अधिक समय बाद मंगलवार रात मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था।

सनौर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक को चार दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया था।

पुलिस ने सुनवाई के दौरान और 10 दिन की हिरासत देने का अनुरोध किया और दलील दी कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यक है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अदालत ने आप विधायक को और सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का फैसला किया।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments