scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशराजस्थान में करंट से दंपत्ति की मौत

राजस्थान में करंट से दंपत्ति की मौत

Text Size:

जयपुर, 14 जुलाई (भाषा) राजस्थान के गंगानगर शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बिजली का करंट लगने से एक दंपत्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सुखाड़िया सर्किल के पास मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की करंट लगने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अनिल और ममता के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि करंट लगने के बाद दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments