रांची, 16 अप्रैल (भाषा) रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार शाम को एक पार्षद के पति को गोली मार दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रांची नगर निगम के वार्ड-17 की पार्षद शबाना खान के पति मोहम्मद फिरोज उर्फ रिंकू के तौर पर की गयी है।
हिंदपीढ़ी पुलिस थाने के प्रभारी विनय कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रिंकू को गोली मारी गयी। हम घटनास्थल से अभी जानकारियां जुटा रहे हैं। हम जांच पूरी होने के बाद ही और जानकारियां दे सकते हैं।’’
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने फिरोज पर तीन गोलियां चलायी और घटनास्थल से फरार हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गयी।
भाषा गोला संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
