scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशसीओपी26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा बृहस्पतिवार से दो दिन की भारत यात्रा पर

सीओपी26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा बृहस्पतिवार से दो दिन की भारत यात्रा पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन सीओपी26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा बृहस्पतिवार से भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे, जिस दौरान वह जलवायु परिवर्तन से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि शर्मा की यात्रा के दौरान भारत के सीओपी26 के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के तरीकों और इसमें ब्रिटेन के सहायक हो सकने का विषय चर्चा के केंद्र में रहेगा।

उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘यह यात्रा जलवायु नीतियों पर फिर से भारत के साथ जुड़ने और ग्लासगो जलवायु संधि को मजूबत करने, उसे आगे बढ़ाने में सहयोग करने और उसे पूरा करने का अवसर है। साथ ही यह जी20 की भारत की अध्यक्षता के लिए तैयारियों से भी जुड़ा है।’’

भारत दिसंबर में जी20 की अध्यक्षता संभालने वाला है।

भाषा अर्पणा सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments