नोएडा (उत्तर प्रदेश), 24 अक्टूबर (भाषा) नोएडा में ‘डीएनडी’ मार्ग पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक पुलिस कांस्टेबल की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कांस्टेबल पवन कुमार की शिकायत पर थाना फेज-एक में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने शिकायत के हवाले से बताया कि पवन कुमार की शुक्रवार को डीएनडी टोल प्लाजा के पास यातायात व्यवस्था संभालने की ड्यूटी थी। उन्होंने डीएनडी पुल के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और ड्यूटी पर तैनात हो गए।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा सं
खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.