scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशगोवा जेल में 1.65 किलोग्राम गांजा तस्करी की कोशिश के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

गोवा जेल में 1.65 किलोग्राम गांजा तस्करी की कोशिश के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

Text Size:

पणजी, 17 अप्रैल (भाषा) उत्तरी गोवा के कोलवाल केंद्रीय कारागार के अंदर गांजा की आपूर्ति करने की कोशिश करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमेष मांद्रेकर को कोलवाल जेल में गांजा तस्करी करते हुए बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया और उसके पास से लगभग 1.65 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि चार पैकेट में रखा गांजा मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि 2024 बैच के कांस्टेबल मांद्रेकर को हिरासत में लिया गया और बाद में पुलिस अधीक्षक (जेल) सुचिता देसाई के समक्ष पेश किया गया। कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि इस तस्करी में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments