scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशकांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने बेंगलुरु में निकाला ‘स्वतंत्रता मार्च’

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने बेंगलुरु में निकाला ‘स्वतंत्रता मार्च’

Text Size:

बेंगलुरू, 15 अगस्त (भाषा) कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को यहां देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्वतंत्रता मार्च’ निकाला, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार, उनके भाई एवं सांसद डी के सुरेश आदि नेता हिस्सा ले रहे हैं।

पार्टी के एक कार्यकर्ता ने बताया कि यह मार्च आनंद राव सर्किल, फ्रीडम पार्क, कॉर्पोरेशन, टाउन हॉल, मिनर्वा सर्कल, वीवी पुरम सहित अनेक अहम मार्गों से होकर नेशनल कॉलेज ग्राउंड पहुंचेगा।

इस मार्च को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सुरेश ने मार्च शुरू होने से पहले संवाददताओं से कहा, ‘‘ हम यह आयोजन लोगों को स्वतंत्रता पाने के लिए महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में बताने के लिए कर रहे हैं….।’’

शाम के वक्त संगीत का एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

इस मार्च को कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डी के शिवकुमार के की ओर से‘सिद्धरमोत्सव’ के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने के लिए आयोजित किया था। यह कार्य्रकम इस माह की शुरुआत में दावणगेरे में आयोजित किया गया था।

भाषा शोभना दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments