scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशपुणे निकाय चुनाव के लिए राकांपा, राकांपा (एसपी) के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

पुणे निकाय चुनाव के लिए राकांपा, राकांपा (एसपी) के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

Text Size:

पुणे, 25 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राकांपा (एसपी) या अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी, क्योंकि इन दोनों दलों ने पुणे महानगर पालिका चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है।

जोशी ने कहा कि कांग्रेस महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी दलों जैसे कि शिवसेना (उबाठा) और समान विचारधारा वाले अन्य संगठनों के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रही है।

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की प्रदेश इकाई की एक बैठक आज मुंबई में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल के नेतृत्व में हुई। बैठक के दौरान निर्देश जारी किए गए कि कांग्रेस को शिवसेना (उबाठा), आम आदमी पार्टी (आप) और राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों से हाथ मिलाना चाहिए। अगर वंचित बहुजन आघाडी शामिल होना चाहती है, तो उसका भी स्वागत है।’

जोशी ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टियों के साथ पुणे निकाय चुनाव लड़ेगी।

दो दिन पहले, कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने कहा था कि उन्हें पुणे निकाय चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर अजित पवार से प्रस्ताव मिला है।

इस बारे में पूछे जाने पर, जोशी ने कहा, ‘चूंकि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) एक साथ चुनाव लड़ रही हैं, इसलिए कांग्रेस दोनों पार्टियों में से किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।’

भाषा आशीष पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments