बेंगलुरु, 23 जनवरी (भाषा) कर्नाटक में कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य राजीव गौड़ा को पार्टी से निलंबित कर दिया जिन्होंने शिदलाघट्टा नगर आयुक्त के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
कांग्रेस नेता के खिलाफ 14 जनवरी को नगर आयुक्त अमृता गौड़ा की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अमृता गौड़ा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी तस्वीर वाला बैनर हटाने पर फोन पर उन्हें गाली और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
आदेश में कांग्रेस राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष के. रहमान खान ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राजीव गौड़ा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है।
भाषा तान्या नरेश
नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
