scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशकांग्रेस ने मेघालय के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

कांग्रेस ने मेघालय के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा ) कांग्रेस ने बुधवार को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय विंसेट एच पाला का नाम प्रमुख है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सुतंगा सायपुंग विधानसभा सीट से विंसेट पाला को उम्मीदवार बनाया गया है।

उनके अतिरिक्त रलियांग से रिचर्ड लिंगदोह, पूर्वी शिलांग से मैनुअल बैडवार, उत्तरी शिलांग से एंटोनियस लिंगदोह और कई अन्य नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिनमें उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की गई।

मेघालय विधानसभा की सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को मतगणना होगी।

भाषा हक प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments