scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशकांग्रेस का मुर्मू को समर्थन न देना दिखाता है कि वह आदिवासी विरोधी पार्टी है : भाजपा

कांग्रेस का मुर्मू को समर्थन न देना दिखाता है कि वह आदिवासी विरोधी पार्टी है : भाजपा

Text Size:

भुवनेश्वर, 24 जून (भाषा) ओडिशा में कांग्रेस के राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन न करने की घोषणा के एक दिन बाद भाजपा की प्रदेश इकाई ने कांग्रेस को ‘‘आदिवासी विरोधी’’ पार्टी बताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती ने आरोप लगाया कि आदिवासी लोगों के समर्थन से केंद्र में सत्ता में रह चुकी कांग्रेस अब ‘‘उनके प्रतिनिधियों में से एक का विरोध’’ करेगी।

मोहंती ने कहा, ‘‘मुर्मू की सफलता पर खुशी मनाने के बजाय राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि वे ओडिशा की बेटी के पक्ष में वोट नहीं करेंगे।’’

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments