scorecardresearch
Tuesday, 30 September, 2025
होमदेशकांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत: राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेता अजय यादव

कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत: राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेता अजय यादव

Text Size:

चंडीगढ़, 29 सितंबर (भाषा) कांग्रेस द्वारा सोमवार को राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को राज्य में अपने ‘गिरते ग्राफ’ पर आत्ममंथन करने की जरूरत है।

अहीरवाल बेल्ट से आने वाले ओबीसी नेता राव सिंह (62) राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने उदय भान की जगह ली है जिन्हें अप्रैल 2022 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

पार्टी ने 78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया।

सिंह की नियुक्ति से दक्षिण हरियाणा में ओबीसी समुदाय में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

राव की नियुक्ति के तुरंत बाद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘कांग्रेस को हरियाणा में पार्टी के ‘गिरते ग्राफ’ के बारे में आत्मचिंतन करने की जरूरत है… राहुल गांधी जी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उसे चाहते थे जो स्वच्छ, बेदाग छवि वाला और युवा हो लेकिन फैसला उल्टा है। पार्टी कैडर का मनोबल अपने निम्नतम स्तर पर है।’

भाषा राखी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments