scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशकांग्रेस विधायक खैरा का दावा: बिना नोटिस पैतृक घर का हिस्सा गिराया गया

कांग्रेस विधायक खैरा का दावा: बिना नोटिस पैतृक घर का हिस्सा गिराया गया

Text Size:

चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कपूरथला के भोलाथ जिले के रामगढ़ गांव में अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान उनके आवास के पास एक गेट और इमारत के एक हिस्से को जिला अधिकारियों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें कोई नोटिस दिए बिना ही यह कार्रवाई की गई।

खैरा ने अभियान शुरू होने से पहले अपने समर्थकों को फोन किया और इस कार्रवाई के लिए आम आदमी पार्टी सरकार की कड़ी आलोचना की।

उन्होंने इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पंजाब में ‘बुलडोजर राजनीति की खतरनाक शुरुआत’ बताया, जिसका उद्देश्य ‘आलोचना और लोकतांत्रिक असहमति की आवाजों को दबाना’ है।

उन्होंने दावा किया कि उनके पास स्वामित्व के सभी दस्तावेजी रिकॉर्ड मौजूद हैं और उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी गांव की संपत्ति का एक इंच भी अवैध या अनधिकृत नहीं है।

खैरा ने कहा कि वह अपनी वैध संपत्ति के विध्वंस के खिलाफ जल्द ही पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

इस बीच, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने विध्वंस की कड़ी निंदा की।

भाषा सुरेश शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments