scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशकोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने बनाया जयश्री जाधव को उम्मीदवार

कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने बनाया जयश्री जाधव को उम्मीदवार

Text Size:

मुंबई, 19 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने 12 अप्रैल को कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को जयश्री जाधव को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

जयश्री के पति कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव की आवश्यकता पड़ी है।

चंद्रकांत जाधव का पिछले साल कोविड-19 से उत्पन्न अन्य समस्याओं के बाद निधन हो गया था।

वह पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने शिवसेना के राजेश क्षीरसागर को हराया था। अब शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। मतगणना 16 अप्रैल को होगी।

इस सीट से बीजेपी ने सत्यजीत कदम को उम्मीदवार बनाया है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments