scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशहैदराबाद में कांग्रेस-जद (एस) ने समझौता किया : मुख्यमंत्री बोम्मई

हैदराबाद में कांग्रेस-जद (एस) ने समझौता किया : मुख्यमंत्री बोम्मई

Text Size:

बेंगलुरु, 29 मार्च (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और जद (एस) ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समझौता किया। उन्होंने कहा कि समझौता हैदराबाद में किया गया।

जद (एस) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी चुनाव आयोग की आज की घोषणा के मद्देनजर आई है, जिसमें कहा गया है कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे।

बोम्मई ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि कांग्रेस भाजपा विधायकों से पार्टी में आने और शामिल होने का अनुरोध कर रही थी।

भाजपा और जद (एस) के बीच समझौते के कांग्रेस के आरोप पर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है। वास्तव में हैदराबाद में कांग्रेस नेताओं और नेताओं के बीच एक बैठक हुई थी। वास्तव में, मेरी जानकारी के अनुसार हैदराबाद में कांग्रेस नेताओं और जद (एस) के बीच एक बैठक हुई। उनके बीच एक समझौता हुआ है।”

बोम्मई ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी करने की प्रक्रिया एक सप्ताह के बाद शुरू होगी।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments