scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशकांग्रेस मेरे लिए सेवा का माध्यम, इसे नहीं छोड़ूगा : सिंहदेव

कांग्रेस मेरे लिए सेवा का माध्यम, इसे नहीं छोड़ूगा : सिंहदेव

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव ने अपनी नाराजगी की खबरों के बीच बुधवार को कहा कि पार्टी उनके लिए हमेशा जनता की सेवा करने का जरिया रही है और यह कभी भी ‘कारोबार का माध्यम’ नहीं हो सकती।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अच्छे अवसर की तलाश में यह रास्ता नहीं छोड़ सकते।

सिंहदेव ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है जब कुछ दिनों पहले एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वह आंदोलनकारी दिहाड़ी मजदूरों से यह कहते सुने जा सकते हैं कि वह खुद हाशिये पर हैं और वह उनके लिए बहुत कुछ नहीं कर सकते।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कांग्रेस को कारोबार के माध्यम के तौर पर नहीं देखता। यह पार्टी मेरे लिए हमेशा जनता की सेवा करने का जरिया रही है। सच और सेवा का मार्ग कभी किसी के लिए आसान नहीं रहा है। यह मुश्किलों से भरा होता है।’’

सिंहदेव ने कहा कि वह इस तरह की राजनीति नहीं करते कि अच्छे अवसर की तलाश में सेवा का मार्ग छोड़ दें।

भाषा हक हक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments