scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशकांग्रेस ने हरियाणा के 'बढ़ते कर्ज' पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

कांग्रेस ने हरियाणा के ‘बढ़ते कर्ज’ पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

Text Size:

चंडीगढ़, 27 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने हरियाणा के ‘बढ़ते कर्ज’ पर श्वेत पत्र जारी करने की शुक्रवार को मांग की।

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है।

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही के बाद संवदादाताओँ से बात करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी बी बत्रा ने कहा कि सरकार को राज्य की वित्तीय देनदारियों का विस्तृत विवरण देना चाहिए।

बत्रा ने कहा कि सरकार को कर्ज के स्तर को स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘2005 में कर्ज कितना था? 2014 में कितना था और 2026 तक इसमें कितनी वृद्धि हुई? सरकार को इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।’

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments