scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशशिवकुमार पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग की

शिवकुमार पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग की

Text Size:

बेंगलुरु, 26 मार्च (भाषा) कर्नाटक विधानसभा में सत्ताधारी कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा किया और भाजपा विधायक पर उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा अध्यक्ष से उन पर कार्रवाई करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुनिरत्न के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

यह घटना उस समय घटी जब शिवकुमार बेंगलुरु से संबंधित मुद्दों पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे। शिवकुमार बेंगलुरु विकास मंत्री भी हैं।

मुनिरत्न द्वारा शिवकुमार के खिलाफ कुछ टिप्पणियां किए जाने और शहर से संबंधित उनके द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों के जवाब मांगे जाने पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे ‘‘अनुचित व्यवहार’’ करार दिया।

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया और शिवकुमार के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments