scorecardresearch
गुरूवार, 8 मई, 2025
होमदेशचंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस की पार्षद रावत भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस की पार्षद रावत भाजपा में शामिल

Text Size:

चंडीगढ़, 27 जनवरी (भाषा) चंडीगढ़ महापौर चुनाव से पहले, कांग्रेस की निगम पार्षद गुरबख्श रावत सोमवार को यहां भाजपा में शामिल हो गईं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य रावत चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 27 से पार्षद हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने पार्टी नेताओं और पार्षदों की मौजूदगी में उनका भाजपा में स्वागत किया गया।

रावत ने कहा कि वह केंद्र की भाजपा नीत सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव 30 जनवरी को होना है।

कांग्रेस पार्षद के पाला बदलने से 35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

कांग्रेस पार्षदों की संख्या घटकर अब छह रह गई है, जबकि उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के 13 पार्षद हैं।

इसके अलावा, चंडीगढ़ के सांसद को भी नगर निगम के पदेन सदस्य के तौर पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। मौजूदा सांसद कांग्रेस के मनीष तिवारी हैं।

आप और कांग्रेस, गठबंधन के तहत महापौर पद का चुनाव लड़ रहे हैं। आप के कुलदीप कुमार धलोर चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर हैं।

भाषा सुभाष वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments