नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने अगले साल होने वाले मेघालय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को राज्य के लिए प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव अभियान समिति का गठन किया।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की।
पार्टी के वरिष्ठ नेता विंसेट पाला प्रदेश चुनाव समिति की अध्यक्षता करेंगे। समिति में 10 सदस्य होंगे और तथा राज्य से जुड़े अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फ्रंटल संगठनों के प्रमुख इसमें पदेन सदस्य होंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सेलेस्टिन लिंगदोह चुनाव अभियान समिति के सदस्य बनाये गए हैं। इस समिति में 16 सदस्य होंगे और तथा राज्य से जुड़े अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फ्रंटल संगठनों के प्रमुख इसमें पदेन सदस्य होंगे।
भाषा हक दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
