scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशकांग्रेस ने दुष्कर्म के आरोपी विधायक ममकूटाथिल की प्राथमिक सदस्यता रद्द की

कांग्रेस ने दुष्कर्म के आरोपी विधायक ममकूटाथिल की प्राथमिक सदस्यता रद्द की

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, चार दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को निलंबित विधायक राहुल ममकूटाथिल की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। ऐसा उनके खिलाफ कई गंभीर शिकायतों और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद किया गया।

एक बयान में, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पार्टी ने आरोपों की समीक्षा की है और निर्णय लिया है कि ममकूटाथिल अब संगठन में नहीं रह सकते।

उन्होंने कहा कि विधायक पहले ही निलंबित किये जा चुके हैं।

यह कदम स्थानीय अदालत द्वारा यौन उत्पीड़न मामले में ममकूटाथिल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के तुरंत बाद उठाया गया।

तिरुवनंतपुरम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय ने दो दिन तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments