scorecardresearch
शनिवार, 17 मई, 2025
होमदेशकांग्रेस ने बिहार के लिए वार रूम प्रमुख, ओडिशा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस ने बिहार के लिए वार रूम प्रमुख, ओडिशा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को कुमार गौरव को वाररूम का प्रमुख नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

कुमार गौरव झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

कांग्रेस ने अपनी ओडिशा इकाई के लिए सात उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 12 सचिव भी नियुक्त किए।

पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेता रमेश जेना, संतोष सिंह सलूजा और देवाशीष पटनायक नवनियुक्त उपाध्यक्षों में शामिल हैं।

सिद्धार्थ स्वरूप दास को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

भक्त चरण दास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

भाषा हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments