scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ‘कायर और समझौतावादी’ होने का आरोप लगाया

अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ‘कायर और समझौतावादी’ होने का आरोप लगाया

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए शनिवार को मोदी सरकार पर अपने हमले तेज कर दिए और उस पर ‘‘कायर और समझौतावादी’’ होने का आरोप लगाया।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार की एक वीडियो क्लिप साझा की जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था, लेकिन दुनिया भर में तेल की उपलब्धता की कमी के कारण भारत को फिलहाल के लिए रूस से ‘‘तेल खरीदने की अनुमति’’ दे दी गई है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अमेरिकी वित्त मंत्री ने मोदी सरकार को राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों का ईमानदारी से पालन करने का प्रमाण पत्र दिया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता खुद को ‘56 इंच के सीने’ वाला बताता है, वह कितना कायर और समझौता-परस्त हो चुका है, इसके बारे में क्या कुछ और कहने की जरूरत है?

भाषा हक गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments