scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशकृषि उपकरण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

कृषि उपकरण को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Text Size:

बिजनौर (उप्र), 26 मार्च (भाषा) यहां के एक गांव में खेत समतल करने वाले कृषि उपकरण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि उसके दो बेटों को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को बिजनौर कोतवाली के गांव स्वाहेडी में रामबहादुर के पुत्र पिंकू,विपुल और नवनीत किसी उपकरण से अपना खेत समतल कर रहे थे, तभी देवेन्द्र(60) और उसके पुत्र मोहित व अतुल ने वहां आकर उनपर उपकरण चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए उनसे इसे वापस मांगा ।

उन्होंने बताया कि इस पर कहासुनी के बाद रामबहादुर के पुत्रों पिंकू,विपुल और नवनीत ने देवेंद्र और उनके बेटों पर चाकू और अवैध तमंचे से हमला कर दिया। देवेन्द्र की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मोहित,अतुल और वंश को जिला अस्पताल ले जाया गया ।

उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने पर मोहित और अतुल को उपचार के लिए मेरठ अस्पताल भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रासुका (एनएसए) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी ।

भाषा सं जफर पवनेश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments