scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश में पोलावरम परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया

आंध्र प्रदेश में पोलावरम परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया

Text Size:

अमरावती, 18 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को पोलावरम परियोजना से प्रभावित परिवारों को तीसरे चरण के मुआवजे के रूप में 226 करोड़ रुपये सौंपे। सरकार ने इस राशि को उगादी पर्व के मद्देनजर वितरित किया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने विस्थापितों के लिए पुनर्वास पैकेज के तीसरे चरण के तहत 226 करोड़ रुपये सौंपे है।”

नायडू ने पोलावरम को ‘राज्य की जीवनरेखा’ बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अधिकारियों के अनुसार, पोलावरम विस्थापितों को मुआवजे के रूप में पिछले 21 महीनों में कुल 1,943 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इसके तहत पुनर्वास कॉलोनियों का विकास किया जा रहा है।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments