scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशराजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी

Text Size:

जयपुर, 11 जनवरी (भाषा) राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार को भीषण शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़ में रविवार सुबह तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे और बाड़मेर में शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, पिलानी में 1.2 डिग्री, सीकर में 1.7 डिग्री, बीकानेर के लूणकरनसर में 1.9 डिग्री, झुंझुनू में दो डिग्री और चूरू में भी दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राजधानी जयपुर में रविवार सुबह 9.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर अत्यंत घना कोहरा देखा गया, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया।

भाषा बाकोलिया सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments