scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशतटरक्षक बल ने दमन में समुद्र तट से एक व्यक्ति को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

तटरक्षक बल ने दमन में समुद्र तट से एक व्यक्ति को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Text Size:

मुंबई, 17 जून (भाषा) भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने दमन के जामपोर समुद्र तट पर समुद्र में फंसे एक व्यक्ति को बचा लिया और दूसरे की तलाश जारी है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बचाव अभियान बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुआ था। दमन में तटरक्षक वायु स्टेशन को स्थानीय प्रशासन से शाम करीब छह बजे (बृहस्पतिवार को) सूचना मिली थी कि जामपोर समुद्र तट पर दो लोग समुद्र में फंसे हुए हैं। एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

मुंबई में रक्षा प्रवक्ता ने ट्वीट करके बताया कि दमन स्थित तटरक्षक वायु स्टेशन को स्थानीय प्रशासन से 16 जून को शाम करीब छह बजे सूचना मिली कि दो लोग जम्पोर समुद्र तट पर समुद्र में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद एक सीजी चेतक हेलीकॉप्टर भेज करके एक व्यक्ति को बचाया गया, दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।

दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली एक केंद्र शासित प्रदेश है। दमन मुंबई से लगभग 170 किलोमीटर दूर स्थित है।

भाषा

सुरभि संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments